प्रेस नोट
सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 29.05.2022 को समय सुबह 05.30 बजे नैनिहा मण्डी , थाना मोतीपुर जनपद बहराइच के पास एक ट्रैवलर (KA03AA7654) एवं ट्रक(UP21CT 4120 ) के बीच आमने सामने टक्कर हो गई, ट्रैवलर नानपारा जनपद बहराइच की तरफ आ रहा था व ट्रक नानपारा की तरफ से लखीमपुर खीरी के तरफ जा रहा था। ट्रैवलर में कुल 16 लोग सवार थे, जो जनपद बीदर व गुलबर्ग कर्नाटक राज्य के निवासी है । ट्रैवलर में बच्ची सहित कुल 16 लोग सवार थे । उक्त दुर्घटना में 02 व्यक्तियो को सामान्य चोटे , 07 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय बहराइच में चल रहा है, तथा 07 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है। घायल बालिका भूमिका द्वारा बताया गया कि सभी लोग वीदर कर्नाटक राज्य के रहने वाले है, तथा अपने परिजन सूर्यकान्त को मो0 नं0 9945423340 पर सूचना दिया। सूर्यकान्त जो वर्तमान में कर्नाटक में है, उनके द्वारा ट्रैवलर में सभी सवारियो के बारे में बताया गया। जिनका विवरण निम्नवत है।
सामान्य घायल
भूमिका पुत्री सन्तोष उम्र करीब-15 वर्ष नि0 गुम्बा थाना गांधीगंज जिला बीदर राज्य कर्नाटक
इशानवी पुत्री अनिल कुमार पाटिल उम्र करीब -03 वर्ष नि0 उपरोक्त
गंभीर रुप से घायल
शिवानी पत्नी अनिल पुत्री जगन्नाथ उम्र करीब -25 वर्ष नि0 गुम्बा थाना गांधीगंज जिला बीदर राज्य कर्नाटक
सुजाता पत्नी सन्तोष उम्र करीब -35 वर्ष नि0 उपरोक्त
दीपिका पुत्री सन्तोष उम्र करीब -16 वर्ष नि0 उपरोक्त
संगम्मा पत्नी विजय कुमार उम्र करीब -52 वर्ष नि0 उपरोक्त
वेवावती पत्नी वसवाराज उम्र करीब - 45 वर्ष नि0 सुल्तानपुर थाना बीदर जनपद बीदर राज्य कर्नाटक
शीतल पुत्री रमेश उम्र करीब -15 वर्ष नि0 उपरोक्त
संगम्मा पत्नी शिवकुमार उम्र करीब -56 वर्ष नि0 उपरोक्त
मृतक/ मृतका
जगदम्बा उर्फ जगदेवी पत्नी मरकप्पा उर्फ मारूति उम्र करीब -60 वर्ष नि0 सुल्तानपुर थाना बीदर जनपद बीदर कर्नाटक
मनमत उर्फ मन्नू पुत्र मरकप्पा उर्फ मारुति उम्र करीब 36 वर्ष नि0 उपरोक्त
अनिल कुमार पुत्र विजय कुमार उम्र करीब -30 वर्ष नि0 उपरोक्त
शशिकला पत्नी राजकुमार उम्र करीब - 48 वर्ष नि0 उपरोक्त
सन्तोष पुत्र सोहराज उम्र करीब - 45 वर्ष नि0 गुम्बा थाना गांधीगंज जिला बीदर कर्नाटक राज्य
सरस्वती पत्नी जगन्नाथ उम्र करीब 47 वर्ष नि0 अस्तूर थाना बीदर ग्रामीण जनपद बीदर राज्य कर्नाटक
शिवाकुमार पुजारी पुत्र शिवाशरन अप्पा उम्र करीब -28 नि0 रुद्राबाड़ी थाना आनन्द जिला गुलबर्ग राज्य कर्नाटक
उपरोक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना मोतीपुर बहराइच में मु0अ0स0 - 256/22 धारा 279/337/338/304ए बनाम ट्रक चालक UP21CT 4120 नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया है, मौके पर यातायात व्यवस्था सुगम रुप चल रहा है । कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
Post a Comment